झुंझुनू: राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने झुंझुनू कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे झुंझुनू कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीना एसपी शरद चौधरी के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने झुंझुनू विधानसभा के 13 नवंबर को होने वाले उप चुनाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।