झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले की गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ागौड़जी के जेईएन अनिल कुमार ने 10 नवंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रघुनाथपुरा व भोड़की में कैंपर में सवार होकर आए चोरों ने विभाग के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया।