पटना ग्रामीण: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बिहार की तारीफ की, कहा- जहां बिहार है, वहीं भारत है
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा CWC की बैठक को लेकर मंगलवार को पटना पहुंची। जहां उन्होंने बिहार की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे अलका लांबा ने कहा कि जहां बिहार है वहीं भारत है। उन्होंने कहा कि बिहार का बहुत बड़ा अभिन्न अंग उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर हर तरह से बिहार ही है।