भानपुरा: गणपति मंदिर में 13 तारीख से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन
गणपति मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 13 से नगर के माता पोल गेट स्थित नवनिर्मित गणपति मंदिर में 13 से 15 अप्रैल तक तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन आयोजित होंगे। इस दौरान मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश, ध्वजा दंड और मूषक जी की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम में अभिषेक, हवन और शांति पाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे l