गाज़ियाबाद: कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने 4 गुना पैसे का लालच देकर ठगी करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम व स्वाट टीम ने रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे 4 गुना पैसे करने का लालच देकर ठगी करने वाले मो० शाहिद उर्फ अफजल, जियाउर्रहमान उर्फ अरशद और मो० अली नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को मैनुअल इन्टेलीजेन्स, लोकल इनपुट की मदद से चौधरी मोड से विजय नगर वाले पुल से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।