गाज़ियाबाद: अंकुर विहार थाना पुलिस टीम ने वाहन चोरी के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद की चोरी की एक मोटरसाइकिल
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वाहन चोरी करने वाले आमिर नाम के 1 शातिर अभियुक्त को चेकिंग के दौरान किकडों के पास चौकी क्षेत्र डाबर तालाब अंकुर विहार से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से चोरी की गई 1 मोटर साइकिल बरामद हुई है।