गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में खेत में बिजली गिरने से बने गहरे गड्ढे में मिला प्राचीन शिवलिंग, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो
मसूरी थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर डासना इलाके में एक खेत में प्राचीन शिवलिंग दबा हुआ मिला है, इस मामले से जुड़ा वीडियो रविवार शाम करीब 6 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होना शुरू हो गया। खेत में बिजली गिरने से गहरा गड्ढा होने पर लोगो को शिवलिंग नजर आया। गांव के लोगों का मानना है यह एक दैवीय घटना है।