गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार 25 हजार के 3 इनामी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे सौरव यादव, राहुल यादव और हिमांशु यादव नाम के 25 हजार के इनामी 3 शातिर अभियुक्तों को सर्विलांस व लोकल इनपुट के माध्यम से ए०एल०टी कट से राजनगर एक्स० जाने वाली सडक से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 23 अक्टूबर को वादी राहुल शर्मा की ओर से तहरीर दी गई थी।