गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे दीपक नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे जानी बॉर्डर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इसी गैंगस्टर के मामले में बीते 23 नवंबर को इंद्रजीत नाम के 1 फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।