गाज़ियाबाद: खोड़ा थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के आरोप में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 3 बाल अपचारी भी हिरासत में
थाना खोड़ा पुलिस टीम ने ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले दीपक अली और प्रमोद कुमार नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर इन्दिरापुरम अन्डरपास खोडा चौकी क्षेत्र लोधी चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान 3 बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।