गुरूर: ग्राम धानापुरी में लाखों का आदिवासी हथकरघा बुनकर भवन कबाड़ में हुआ तब्दील, डेढ़ लाख खर्च के बाद भी शौचालय हुआ अनुपयोगी
Gurur, Balod | Apr 25, 2026 आदिवासी हथकरघा बुनकर भवन में पुराने टीन शेड, सीमेंट की बोरिया, पुराने विद्युत मीटर जैसे अन्य तरह से अनुपयोगी सामान रखकर पंचायत ने इस भवन मे ताला जड़ दिया है। 2022-23 मे निर्मित इस भवन का शौचालय भी असुविधा तथा देखरेख के अभाव में अनुपयोगी हो गया है।