हलसी: हलसी थाना पुलिस ने सिरखिंडी गांव से 15 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
हलसी थाना के पुलिस द्वारा सिरखिंडी गांव से 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसे रविवार अपराह्न 2:30 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में सिरखिंडी गांव के रहने वाले स्वर्गीय खूबलाल चौधरी के पुत्र गाढो चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. हलसी थाना में कांड संख्या 87/26 दर्ज किया गया है.