गाज़ीपुर: 13 दिसंबर को गाज़ीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, लाखों लोगों को मिलेगा न्याय का अवसर: एडीजे शक्ति सिंह
गाज़ीपुर में आगामी 13दिसंबर को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इस बार पिछले साल की तुलना में ज़्यादा वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व एडीजे शक्ति सिंह ने आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी दी है।इस दौरान उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।