आंज भोज के किल्लौड गांव में पिता का आशीर्वाद, बेटे-बहू पर बरसे नोट
=====
क्षेत्र के लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार शादी पर खर्च करते है
=====
पांवटा साहिब : आंज भोज क्षेत्र के गांव किल्लौड में पूर्व प्रधान देवराज नेगी के बेटे की शादी में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। शादी समारोह के दौरान पिता देवराज नेगी ने अपने बेटे और बहू पर दिल खोलकर नोटों की बरसात कर दी।
देवराज नेगी ने खुशी में झूमते हुए दोनों पर नोट उड़ाने शुरू कर दिए। उनके साथ परिजनों और रिश्तेदारों ने भी नोट लुटाए। और नवदंपति को बधाई देते रहे।
गिरिपार क्षेत्र में शादी-ब्याह में नोट उड़ाने की यह पुरानी परंपरा है। लोग इसे खुशी और आशीर्वाद का प्रतीक मानते हैं। किल्लौड की इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। और क्षेत्र के लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार शादी पर खर्च करते है।
Ronhat, Sirmaur | Nov 14, 2026