मुरैना में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस की भव्य परेड
मुरैना में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एसएएफ ग्राउंड में मुरैना पुलिस की भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिस जवानों ने अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ शानदार मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।