राठ: राठ क्षेत्र के कुर्रा गाँव में पुराने विवाद के चलते दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Mar 31, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव में पुराने विवाद के चलते दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।