राठ: कैथी गांव में ग्रामीण ने दबंग व्यक्ति पर उधार के रुपये ना लौटाने और गाली-गलौज कर धमकी देने का आरोप लगाया, दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Feb 19, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के निवासी एक व्यक्ति ने राठ कस्बे के छोटी जुल्हैटी इलाके के निवासी एक युवक पर उधार लिये हुए 32 हजार रुपये ना लौटाने व रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज करने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।