झांसी: झांसी नगर निगम की सदन बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा, जमीन पर बैठकर कहा- कोई सुनवाई नहीं होती
Jhansi, Jhansi | Dec 31, 2025 झांसी नगर निगम की सदन की बैठक में बुधवार को पार्षदों ने जन समस्याओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। मेयर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्षद कामेश अहिरवार अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज होकर जमीन पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 महीने से सरकारी स्कूल का हैंडपंप खराब है और 20 बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।