झांसी: सारमऊ तिराहे पर घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
Jhansi, Jhansi | Dec 31, 2025 कानपुर बाईपास पर सारमऊ तिराहे के पास घने कोहरे के कारण एक कार सड़क किनारे अनियंत्रित हो कर पलट गई। रस्ते से निकल रहे राहगीरों ने जब हादसा देखा तो तुरंत भाग कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। रक्सा थाना प्रभारी ने बताया घने कोहरे के चलत हादसा हुआ था सभी लोग सुरक्षित है।