झांसी: नवाबाद थाना क्षेत्र में सीबीआई ने 70 लाख की रिश्वत लेते तीन सेंट्रल जीएसटी अफसरों को पकड़ा, बरामद किए ₹1.60 करोड़
Jhansi, Jhansi | Dec 31, 2025 झांसी में CBI ने नवाबाद थाना क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत 3 अफसरों को अरेस्ट किया। ये अफसर 70 लाख रुपए की घूस ले रहे थे। उनके साथ जीएसटी मामलों के अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता और जय दुर्गा हार्डवेयर का प्रोपराइटर राजू मंगनानी को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस तरह कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।