शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने एयरफोर्स पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिरसा में नशा रोकथाम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों और स्टाफ ने नशा मुक्त सिरसा का संकल्प लिया। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा और सही दिशा देने की अपील की।