आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आज दिन बुधवार को 11:00 बजे आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम जन की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया सुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्र से आए हुए फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण के लिए कहा गया