बाबा बागेश्वर की कथा से पहले 1000 पुलिसकर्मी तैनात! कुंडा में सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार
🔴 बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा से पहले कुंडा में सुरक्षा का बड़ा इंतजाम!
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती में पूज्य बागेश्वर सरकार की श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
17 से 20 नवंबर तक होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने खास रणनीति तैयार की है।
पूरे कथा क्षेत्र को 9 सेक्टर और 7 जोन में बांटा गया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी 1 एसपी, 3 एडिशनल एसपी, 6 सीओ समेत करीब 1000 पुलिसकर्मियों के हाथों में रहेगी।
फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती और CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी।
वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 16 से 20 नवंबर तक कुंडा में रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
बागेश्वर धाम सरकार
अब इंतजार है पूज्य बागेश्वर सरकार के आगमन और भव्य श्रीराम कथा क�