कसरावद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले लबे समय से रैबीज इंजेक्शन की अनुपलब्धता से जानवरों के काटने से पीड़ित मरीज परेशान
शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में जानवरों के काटने से पीड़ित मरीजों को रैबीज इंजेक्शन की अनुपलब्धता को लेकर पीड़ित मरीजों की परेशानी दूर नही हो पा रही है। पिछले लंबे समय से मांग जारी है। नीजी अस्पतालों की शरण लेना पड रही है जबकि स्थानीय स्तर पर इसकी जरूरत है। जनप्रतिनिधियों सहित मीडिया ने भी लगातार माग रखी पीड़ितों को नही मिल रही राहत