आज़मगढ़: तरछा पुलिया के पास अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, मोबाइल छिनौती के आरोपियों पर भी कार्रवाई
थाना जहानागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 14 नवंबर की रात तरछा पुलिया के पास आजाद यादव को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। साथ ही मोबाइल छिनौती के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ये कार्रवाई अपराध नियंत्रण मुहिम का हिस्सा है।