बिछिया: अंजनियां में नल-जल पाइपलाइन के लिए खोदा गड्ढा, 15 दिन बाद भी बंद करना भूले जिम्मेदार
बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत अंजनियां के इंद्रा चौक स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी में नल-जल पाइपलाइन योजना के लिए करीब 15 दिन पहले गड्ढा खोदा गया था l लेकिन अब तक इसे बंद नहीं किया गया है। आज 4 सितंबर, शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे मोहल्ले के निवासी अम्मी झारिया ने जिम्मेदारों से जल्द से जल्द गड्ढा भरने की मांग की है। ताकि इधर समस्या का समाधान हो सके l