बक्सर: जिले में अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई, पर्यावरण समिति और वन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप
Buxar, Buxar | May 14, 2025 जिला पर्यावरण समिति एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर के दिशा निर्देश पर बुधवार को जिले में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर कार्रवाई की गई है. करवाई जिला के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध आरा मिल पर रेंजर सुरेश कुमार ने कारवाई की. जब्ती की कार्रवाई के क्रम में बक्सर, आरा एवं पीरो रेंज की संयुक्त टीम शामिल थी.