टीकमगढ़: एसपी दफ्तर: नशे में धुत आरोपियों का आतंक, घर में घुसकर मारपीट, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत
ग्राम गोटेट में एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर रात में पथराव और अगली सुबह घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में परिवार के सदस्य घायल हुए, जबकि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।