पीपराकोठी: पीपराकोठी थाना क्षेत्र के चकरधे में आग लगने से 13 लोगों के घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति हुई नष्ट
पीपराकोठी थाना क्षेत्र के चकरधे में आग से 13 लोगो का घर जल कर खाक हो गया। जबकि लाखो रुपए की संपति जल कर नष्ट हो गई। शनिवार जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि आग रात 12 बजे लगी थी। जब सब लोग सोए हुए थे। अचानक आग लगने से एक दूसरे के घरों को चपेट मे लेती गई। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम व अग्निशमन दश्ते की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू।