गढ़ी: भाजपा नगर मण्डल परतापुर गढ़ी ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल परतापुर गढ़ी द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस पखवाड़े की शुरुआत मंगलवार दोपहर 1बजे से स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रोनक कुमार पटेल ने की मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कांतिलाल अहारी व विशिष्ट अतिथि पदाधिकारी जिलामंत्री विजयपाल पाटीदार.,विस्तारक लालूराम डांगी आदि रहे।