Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image

जीआरपीसी कंपनी के कर्मचारियों में खूनी विवाद, एक की मौत बमीठा। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोडन बांध के लिए सड़क निर्माण कार्य कर रही जीआरपीसी कंपनी, जबलपुर के कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रनगुवा स्थित बन्ने नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों के बीच रात करीब 11 से 12 बजे के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक कर्मचारी ने अपने साथी विजय रावत (38 वर्ष), निवासी गोरखपुर के सीने में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल विजय रावत को साथी कर्मचारियों द्वारा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी खजुराहो मनमोहन बघेल तथा बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुए आपसी विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

MORE NEWS

जीआरपीसी कंपनी के कर्मचारियों में खूनी विवाद, एक की मौत बमीठा। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोडन बांध के लिए सड़क निर्माण कार्य कर रही जीआरपीसी कंपनी, जबलपुर के कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रनगुवा स्थित बन्ने नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों के बीच रात करीब 11 से 12 बजे के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक कर्मचारी ने अपने साथी विजय रावत (38 वर्ष), निवासी गोरखपुर के सीने में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल विजय रावत को साथी कर्मचारियों द्वारा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी खजुराहो मनमोहन बघेल तथा बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुए आपसी विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस आरोपी कर्मचारी की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। - Chhatarpur Nagar News