पटना ग्रामीण: राजद विधायक भाई बिरेंद्र का आरोप, नीट छात्रा मामले में मंत्री का बेटा भी शामिल
नीट छात्रा के मामले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है।बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे राजद विधायक भाई बिरेंद्र ने एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान को दोहराते हुए कहा है कि नीट छात्रा मामले की लीपापोती की जा रही है क्योंकि उसमें किसी मंत्री के बेटे का हाथ है और इस केस को सीबीआई को भी इसीलिए सौंपा जा रहा है ताकि इस मामले पर और लीपापोती हो सके