पटना ग्रामीण: पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, जिला जज के ईमेल पर आया संदेश
पटना सिविल कोर्ट में एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप, सोमवार सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए एक संदेश में कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया। ईमेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया।