जहानाबाद: सदर अस्पताल में 4 दिनों से बेसुध पड़े अज्ञात व्यक्ति ने इलाज के अभाव में तोड़ा दम, व्यवस्था पर सवाल
करीब 4 दिन पूर्व जहानाबाद के मखदुमपुर बायपास से एक व्यक्ति को पुलिस ने घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां सदर अस्पताल में उचित उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार हेतु पटना PMCH ले जाने हेतु रेफर कर दिया। पर व्यक्ति के अज्ञात होने के कारण उसे पटना PMCH नहीं ले जाया जा सका और घायल व्यक्ति बीते 4 दिनों से सदर अस्पताल में पड़ा रहा।