नवागढ़: नवागढ़ क्षेत्र के हसदेव नदी में रेत उत्खनन करते 2 चेन माउंटेन और 2 JCB जब्त, SDM व तहसीलदार की टीम ने की कार्रवाई
जिले में रेत माफिया पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है और नवागढ़ क्षेत्र के केवा-नवापारा गांव में हसदेव नदी में रेत उत्खनन करते 2 चेन माउंटेन और 2 JCB को जब्त किया है। SDM सुब्रत प्रधान, तहसीलदार राजकुमार मरावी और नायब तहसीलदार सृजल साहू की टीम ने यह कार्रवाई की है, वहीं राज्य स्तर से खनिज विभाग की टीम भी आई थी। अफसरों की कार्रवाई के बाद रेत माफिया में हड़कम्प है।