सूरजगढ़: मानिकपुर थाने में गुंडा परेड का आयोजन, चिन्हित 9 व्यक्ति हुए शामिल
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर रविवार अपराह्न 12:30 बजे मानिकपुर थाना में गुंडा परेड का आयोजन हुआ. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि इसमें चिन्हित 9 व्यक्ति शामिल हुए. जिन्हें थाना पर उपस्थित कर उनके वर्तमान क्रियाकलापों की जानकारी ली गई तथा भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं होने की सख्त हिदायत दी गई.