बोध गया: मौसा के घर से निकला 12 वर्षीय अंकुश कुमार लापता, बोधगया पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर मांगी मदद
Bodh Gaya, Gaya | Sep 30, 2026 बोधगया के सक्सेना मोड़ के पास मौसा के घर रहकर पढ़ाई करने वाला 12 वर्षीय अंकुश मंगलवार की सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गया। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंकुश नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के राजा बीघा गांव निवासी योगेंद्र कुमार सिन्हा का पुत्र है।