धौलपुर: पुलिस पार्टी पर फायरिंग के मामले में पप्पू गुर्जर दोषी, 10 साल की कठोर कारावास की सजा
वर्ष 2008 में सरमथुरा पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग के मामले में न्यायालय डकैती प्रभावित क्षेत्र के विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गोयल ने आरोपी पप्पू गुर्जर को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि 25 जुलाई 2008 को सरमथुरा थाने के तत्कालीन