गोइलकेरा प्रखंड की आराहासा में सड़क निर्माण कार्य में अनियमित बरते जाने से स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। संवेदकों के मनमानी रवैया से परेशान होकर ग्रामीण 19 अप्रैल को करेंगे प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर गुरुवार शाम ग्रामीणों ने बैठक की।