हरिद्वार: महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार जिले में तैनात किया जाएगा पर्याप्त सुरक्षा बल, रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी ने दी जानकारी
महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार जिले में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद मुख्यालय में आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन हरिद्वार जनपद को विभिन्न जॉन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। पूरे हरिद्वार जनपद में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।