हरिद्वार: जंगली जानवरों के आबादी में घुसने का सिलसिला जारी, हाथी के बाद शंकर आश्रम तिराहे पर सांभर के घुसने का वीडियो हुआ वायरल
आबादी क्षेत्र में जंगली जानवरों के घुसने का सिलसिला लगातार जारी है। बीती रात जहां एक जंगली हाथी हरिद्वार के आर्य नगर चौक पर टहलता हुआ दिखाई दिया। वहीं तड़के एक जंगली सांभर भी ज्वालापुर के शंकर आश्रम तिराहे पर देखा गया। स्थानीय युवकों ने सांभर का मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।