हरिद्वार: पथरी पहुंचीं CO निहारिका ने लोकसभा चुनावों में बनने वाले पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्थाओं को परखा
लक्सर सर्कल की पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल गुरुवार को पथरी क्षेत्र के दौरे पर रहीं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में बनने वाले पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। पोलिंग बूथ की सुरक्षा व सुविधाओं को भी चेक किया गया। CO ने सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों की सूची अपडेट करने, हिस्ट्रीशीटर और दंगा करने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।