हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली परिसर में 3 सालों से मालखाने में जमा शराब के जखीरे को किया गया नष्ट, मौजूद रही गठित कमेटी
3 सालों से मालखाने में जमा हुए शराब के जखीरे को गुरूवार को रानीपुर कोतवाली परिसर में नष्ट कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर गठित की गई कमेटी की निगरानी में गड्ढा खोदकर शराब को दबाया गया। आपको बता दें कि पिछले 3 सालों में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 67 मामलों में भारी मात्रा में शराब पकड़ी थी। न्यायालय द्वारा टीम का गठन कर जमा शराब को नष्ट करने का आदेश जारी किया गया।