घोड़ासहन: घोड़ासहन के लौखान गांव में अर्धनिर्मित मकान पर STF ने किया धावा, 750 ग्राम गांजा और दो कट्टा बरामद
पूर्वी चम्पारण एसटीएफ, डीआईयू और घोड़ासहन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लौखान गांव में छापेमारी कर मादक पदार्थ और हथियार बरामद कर सनसनी फैला दी। टीम ने एक अर्धनिर्मित और सुनसान मकान से 750 ग्राम गांजा, दो देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हथियार और मादक पदार्थ के संभावित नेटवर्क को लेकर चर्चाएं तेज ।