हज़ारीबाग: नगर निकाय चुनाव 2026: डीसी ने संत कोलंबस कॉलेज डिस्पैच सेंटर का औचक निरीक्षण किया
नगर निकाय (आम) चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने संत कोलंबस कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कर्मियों की तैनाती, चुनाव सामग्री वितरण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।