हज़ारीबाग: यूजीसी बिल के समर्थन में ईचाक में युवाओं की ताकत, बाइक रैली बनी जनसभा
हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड में यूजीसी बिल के समर्थन में युवाओं ने भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मेहता ने किया। मंगुरा मैदान से शुरू होकर रैली करियात्पुर, ईचाक बाजार होते हुए एनएच-33 स्थित ईचाक मोड़ पहुंची, जहां सभा आयोजित हुई। मेहता ने कहा कि यूजीसी बिल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करेगा। युवाओं ने बिल को जल्द लागू करने की मांग की।