कन्नौज: एडीजी पुलिस हैडक्वाटर बताकर पुलिस अधिकारियों को गुमराह करने वाले शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस लाइन में खुलासा
कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद नगर पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए शातिर की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को एसपी ने बताया तिर्वा निवासी युवक पुलिस अधिकारियों को फोन करके गुमराह करता था। शातिर खुद को एडीजी पुलिस हेड क्वार्टर बताता था। सीओ सिटी को किए गए फोन पर हुए शक के बाद पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी निकला जिसकी गिरफ्तारी हुई है