सिकंदराराऊ: बसई बाबस में क्षेत्र पंचायत सदस्य को जान से मारने की धमकी, अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई
बसई बावस निवासी बीडीसी संजय कुमार जाटव ने डाक से भेजे गए धमकी भरे पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आरोपी पर पूर्व में भी गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।