चमोली: चमोली कॉलेज में रिजल्ट त्रुटि के खिलाफ एनएसयूआई का एक घंटे तक हाईवे जाम प्रदर्शन
चमोली के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआई और छात्रों ने प्रदर्शन किया। लगभग एक घंटे तक चमोली-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा। थाना अध्यक्ष की मध्यस्थता में समाधान का आश्वासन मिलने पर जाम खत्म हुआ।