गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 67 में मकान के निर्माण में किया घटिया सामग्री का इस्तेमाल,दीवारों में आई दरारें
सेक्टर-67ए में स्थित सोसाइटी में फ्लैटों के निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का मामला सामना आया है।फ्लैट में रहने वाले लोगों ने निजी बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और शिकायत के बावजूद कोई राहत नहीं मिली।एक साल पहले बनकर तैयार हुए 16 फ्लैट की दीवारों में दरारें आने के साथ-साथ बेसमेंट में सीवरेज का पानी आने लगा है।